Mustard MSP Hike: किसानों की हुई चांदी! सरसों के MSP में 413 का इजाफा, अब 6,613 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव

करनाल। गेहूं और धान के पारंपरिक फसल चक्र से आगे बढ़ते हुए किसान अब सरसों की खेती को बेहतर मुनाफे के विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। कम सिंचाई की आवश्यकता, अपेक्षाकृत कम लागत और खाद्य तेलों की बढ़ती मांग के कारण सरसों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।
 

<strong>करनाल। </strong>गेहूं और धान के पारंपरिक फसल चक्र से आगे बढ़ते हुए किसान अब सरसों की खेती को बेहतर मुनाफे के विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। कम सिंचाई की आवश्यकता, अपेक्षाकृत कम लागत और खाद्य तेलों की बढ़ती मांग के कारण सरसों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।

किसानों के लिए राहत भरी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 6,613 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पिछले वर्ष यह दर 6,200 रुपये थी, जिसका अर्थ है कि इस बार किसानों को प्रति क्विंटल 413 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

हरियाणा में पिछले रबी सीजन के दौरान करीब 2.15 लाख हेक्टेयर रकबे में सरसों की बुवाई की गई थी। हालांकि, इस वर्ष बुवाई की रफ्तार कुछ धीमी रही है। आंकड़ों के मुताबिक, 10 नवंबर तक प्रदेश में लगभग 1.2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही सरसों की बुवाई दर्ज हो पाई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक यह आंकड़ा 2.15 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया था। ऐसे में अब किसानों के सामने समय रहते बुवाई पूरी करने और अधिक पैदावार देने वाली उन्नत किस्मों का चयन करने की प्रमुख चुनौती है।

<strong>नई किस्मों से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता</strong>

एचएयू हिसार की ओर से सरसों की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए उन्नत किस्मों की सिफारिश की गई है। सिंचित क्षेत्रों में आरएच-1975, आरएच-1706, आरएच-725 और आरएच-30 जैसी किस्में उपयोगी हैं।

वहीं कम पानी और बारानी क्षेत्रों में आरएच-1424, आरएच-725 और आरएच-761 का चयन किया जा सकता है। इस बार आरएच-1975, आरएच-1706 और आरएच-1424 जैसी किस्मों पर भी विशेष ध्यान है। किसानों को अपने खेत की मिट्टी, सिंचाई की उपलब्धता और बिजाई के समय के अनुसार ही किस्म चुननी चाहिए।

<strong>बिजाई में इन बातों का रखें ध्यान</strong>

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सरसों की अच्छी पैदावार के लिए अक्टूबर का पहला पखवाड़ा सबसे उपयुक्त रहता है। देर होने पर पैदावार प्रभावित हो सकती है। प्रमाणित और स्वस्थ बीज का ही इस्तेमाल करें।

सामान्यतः सिंचित क्षेत्र में एक किलोग्राम और कम सिंचाई वाले क्षेत्र में करीब सवा किलोग्राम बीज प्रति एकड़ पर्याप्त रहता है। कतार से कतार की दूरी लगभग 45 सेंटीमीटर रखें।

बिजाई से पहले बीजोपचार करें और मिट्टी की जांच के आधार पर ही खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करें। फूल आने और फलियां बनने के समय नमी की कमी न होने दें।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles