Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में गरज - चमक के साथ होगी बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवाएं
<strong>Haryana Weather:</strong> हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
<strong>आज इन जिलों में होगी बारिश</strong>
मौसम विभाग ने आज 10 अक्टूबर को गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं व आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
<strong> 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम ?</strong>
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 से 12 अक्टूबर तक बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 10 और 11 अक्टूबर, 13 से 15 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने को कहा गया है।
