तरावड़ी में बिजली कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी
तरावड़ी में बिजली कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी
Aug 7, 2026, 18:22 IST
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे तीसरे चरण के आंदोलन के तहत तरावड़ी सब-यूनिट परिसर में बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। यह बैठक जे.ई. सूरजमल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि मंच संचालन सब-यूनिट सचिव आशुतोष राणा ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रदर्शन किया।
