तरावड़ी में राजीव नारंग के जन्मदिन पर भंडारा, दिया खास संदेश
मार्किट कमेटी वाइस चेयरमैन राजीव नारंग ने दादा खेड़े पर माथा टेककर की सुख-समृद्धि की कामना
दुर्गा कॉलोनी में पूजा-पाठ और विशाल भंडारे के जरिए दिया भाईचारे व सेवा का संदेश, लोगों ने हर सुख-दुख में साथ निभाने के लिए की सराहना
तरावड़ी, 25 अक्टूबर (कमल शर्मा)। भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना उस समय देखने को मिली, जब तरावड़ी की दुर्गा कॉलोनी में मार्किट कमेटी वाईस चेयरमेन राजीव नारंग के जन्मदिन के अवसर पर पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। राजीव नारंग ने दादा खेड़े पर माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने लायक रहा। इस अवसर पर लोगों ने समाजसेवी राजीव नारंग के सामाजिक व्यवहार और सहयोग की भावना की सराहना करते हुए कहा कि वह हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए आगे आना और लोगों के बीच आपसी मेलजोल बनाए रखना उनकी विशेषता है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर लोगों ने उत्साह के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। राजीव नारंग ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन से मन को शांति मिलती है, सकारात्मक विचारों को बढ़ावा मिलता है और लोगों में सेवा व सद्भाव की भावना जागृत होती है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक साथ बैठने, एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और समाज में शांति बनी रहे, यही उनकी कामना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता की भावना भी दिखाई दी। पूजा-पाठ के बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धार्मिक परंपराएं केवल आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। राजीव नारंग के जन्मदिन पर दुर्गा कॉलोनी में लोगों का स्नेह और शुभकामनाएं चर्चा का विषय रहीं। धार्मिक आयोजन और भंडारे के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना के साथ मनाया गया। लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
