बाबैन-पिपली रोड़ का 9 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होगा नवनिर्माण, लोगों को सडक़ पर खडे होने वाले वर्षा के पानी से मिलेगी निजात : कैलाश सैनी

बाबैन-पिपली रोड़ का 9 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होगा नवनिर्माण, लोगों को सडक़ पर खडे होने वाले वर्षा के पानी से मिलेगी निजात : कैलाश सैनी
 

बाबैन, 8 अक्तूबर (सुरेश अरोड़ा) : बाबैन के पीपली चौक से बरगट मोड़ तक लंबे समय से खराब पड़े बाबैन-पिपली रोड़ के साथ ही पिपली चौंक के दिन अब बदलने वाले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस डेढ किलोमीटर लम्बी सडक़ के नवनिर्माण के लिए 9 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा सडक़ निर्माण की टेंडर पक्रिया भी पूरी की जा चुकी है और जल्द ही इस रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने आज मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सडक़ का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत सडक़ का न केवल पुनर्निर्माण होगा बल्कि सडक़ को और चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबैन के सरस्वती चौंक की तर्ज पर पीपली चौंक का भी सौंद्रयकरण किया जाएगा । कैलाश सैनी ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा सडक़ को उंचा उठाकर सडक़ के दोनों ओर बड़ी पाइपलाइन बिछाई जाएगी ताकि वर्षा का पानी आसानी से निकल सके।

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने बताया कि इस सडक़ की जर्जर स्थिति और लोगों की परेशानी का मुद्दा उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में लाया था। मुख्यमंत्री ने लोगों की परेशानी को देखते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को बाबैन-पिपली रोड के नवनिर्माण के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा इस का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा गया था जिसको मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के नवनिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और सडक़ पर जल्दी से जल्दी निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के उप मण्डल अधिकारी दवेन्द्र राठी ने बताया कि बाबैन-पिपली रोड़ के नव निर्माण कार्य संबंधी टैंडर व अन्य सभी औचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है और निर्माण कार्य शुरु किया जाना शेष है। उन्होंने कहा कि इस रोड़ पर जिन भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है उन्हें भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दे दिए गए है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे जल्दी से जल्दी सडक़ से अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा दो दिन बाद विभाग जेसीबी मशीन से दुकानदारों के खर्च पर अतिक्रमण हटाएगा।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र गोजरे, बख्तावर सिंह भैणी, प्रिंस बेरथला, गुरदेव लखमड़ी सहित अनेक लोगों ने सडक़ निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस सडक़ के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर बीडीपीओ बाबैन सुशील मंगला, लोक निर्माण विभाग के उप मण्डल अधिकारी दवेन्द्र राठी, कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, सरपंच संजीव सिंगला, ग्राम सचिव विरेंद्र कुमार, साहिल सैनी, गुरमीत सिंह के अलावा अनेक लोग उपस्थित रहे।

About the Author

सुरेश अरोड़ा
सुरेश अरोड़ा

9447 Articles