कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
 

<strong>Haryana News</strong>: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यहां पलवल गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे दो बदमाशों और  सीआईए-1 की टीम के बीच आमने- सामने से फायरिंग हुई।

जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं दूसरे बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और मामले क जांच जारी है।

<strong>ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर रहे थे बदमाश</strong>

दोनों बदमाशों की पहचान पानीपत निवासी 59 वर्षीय यशपाल और उसके साथी इंदल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब पौने 12 बजे दोनों आरोपी पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर रहे थे। इसकी सूचना CIA-1 की टीम को मिली।

सूचना मिलते ही CIA-1 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें घेर लिया। तभी बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।

<strong>पुलिस और बदमाशों के बीच 4-5 राउंड हुई फायरिंग</strong>

इस दौरान दोनों तरफ से करीब 4-5 राउंड गोलियां चलीं। इनमें से एक गोली बदमाश यशपाल के पैर में लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसके साथी इंदल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी यशपाल को LNJP अस्पताल पहुंचाया और दूसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी इंदल से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं घायल यशपाल का अस्पताल में इलाज जारी है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles