जालखेड़ी स्वच्छता अभियान: विकास शर्मा ने दिया बड़ा संदेश

जालखेड़ी स्वच्छता अभियान के तहत बाबैन में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों की सफाई की। विकास शर्मा ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
 

स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने में प्रत्येक नागरिक निभाए अपनी भागेदारी : विकास जालखेड़ी

बाबैन, 13 अक्टूबर (सुरेश अरोड़ा):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को गांव जालखेड़ी में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने श्रमदान कर धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, स्वच्छता और जनभागीदारी को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखकर जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया गया है। इसी प्रेरणा से सेवा संकल्प अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल मंदिर परिसरों की सफाई करना नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए थोड़ा-सा समय समर्पित करे, तो गांव, शहर और देश को अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर पूर्व सरपंच चेतन शर्मा, सरदार बलकार सिंह, बूथ अध्यक्ष डॉ. जगदीश कश्यप, दीपक शर्मा, सुखविंद्र सिंह, बबला कश्यप, जसविंदर कश्यप, नरेश कश्यप, पवन कुमार, अवतार सिंह, प्रिंस, कुलबीर सिंह, कमल कश्यप, सतपाल कश्यप, मुकेश कश्यप, जिले सिंह कश्यप सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

सुरेश अरोड़ा
सुरेश अरोड़ा

9447 Articles