कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 53 मास्टर सम्मानित,

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में केयू एपलोज अवार्ड से 53 शिक्षक सम्मानित हुए। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पुरस्कार का दायरा बढ़ाने की घोषणा की। जानिए किसे मिलेगा लाभ।

शिक्षको का योगदान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का आधारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि में ‘केयू एपलॉज’ समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 53 शिक्षकों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को ‘केयू एपलॉज’ सम्मान समारोह का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान देने वाले 53 शिक्षकों को सम्मानित किया। इससे पहले डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. जितेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा शिक्षको का योगदान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का आधार है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई बेस्ट रिसर्चर अवार्ड की पहल आगे चलकर केयू एपलॉज’  अवॉर्ड के रूप में विकसित हुई। इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय के ऐसे शिक्षकों की उपलब्धियों को पहचानना और सम्मानित करना है, जिनके उत्कृष्ट कार्यों से विश्वविद्यालय को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। इसमें भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान भी शामिल हैं।

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय द्वारा केयू  एपलॉज’   अवॉर्ड का दायरा और व्यापक किया जाएगा। इसके अंतर्गत क्यू-1 और क्यू-2 श्रेणी की शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करने पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल शिक्षकों को भी इस पहल के तहत सम्मानित किया जाएगा। शोधार्थियों के शोध योगदान एवं उपलब्धियों को भी मान्यता देने के लिए इस पहल में शामिल किया जाएगा।

प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा तथा अकादमिक एक्सीलेंस एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम्स (एईडीपी) जैसी पहल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं और इसे अग्रणी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में स्थापित करने में योगदान देती हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की सकारात्मक उपलब्धियों और शैक्षणिक विशेषताओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शैक्षणिक एवं शोध संबंधी उपलब्धियों को सम्मानित करने से उनमें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इससे शिक्षण और शोध के क्षेत्र में समर्पण, प्रतिबद्धता तथा उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं अन्य क्षेत्रों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केयू एपलोज की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्य, महत्व तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचानने और सम्मानित करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षकों की प्रतिभा, शोध कार्यों, नवाचारों और अकादमिक योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा किया गया। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय अपनी शोध तथा शिक्षण की उपलब्धियों से अपने स्वर्णिम काल में से गुजर रहा है। इस अवसर पर प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. अनिल मित्तल, सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 53 शिक्षकों को मिला केयू एपलोज अवार्ड आईक्यूएसी सेल द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों एवं संस्थानों से जुड़े 53 शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए केयू एपलोज अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें सामाजिक विज्ञान संकाय में मनोविज्ञान विभाग के डॉ. रोहताश सिंह और प्रो. हरदीप लाल जोशी अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. हेमलता शर्मा, प्रो. अर्चना चौधरी तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. निधि बगरिया, सोशल वर्क विभाग के डॉ. सतीश कुमार शामिल हैं।

जीवन विज्ञान संकाय में अवार्ड प्राप्त करने वालों में बायोकैमिस्ट्री विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. जसबीर सिंह, प्रोफेसर सुमन सिंह, डॉ. अनिता यादव और प्रो. सुनीता दलाल, डॉ. विनिता भांकर तथा माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रो. नीरज कुमार तथा डॉ. विजय कुमार, जूलॉजी विभाग से प्रो. दीपक राय बब्बर, प्रो. अनिता भटनागर प्रोफेसर तथा डॉ. जितेंद्र भारद्वाज हैं। पर्यावरण अध्ययन विभाग से डॉ. हरदीप राय शर्मा,

डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. दीप्ति ग्रोवर तथा डॉ. मीनाक्षी सुहाग, होम साइंस विभाग से प्रो. तरविंदर कौर तथा बॉटनी विभाग से डॉ. आशीष प्रसाद शामिल हैं। इसी प्रकार विज्ञान संकाय से भूगोल विभाग के प्रो. ओमवीर सिंह, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रो. अवनीश वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग से प्रो. मुकेश कुमार, भौतिकी विभाग से सीनियर प्रोफेसर डॉ. आर.के. मौदगिल, प्रो अन्नू शर्मा और प्रो. सुमन मेहंदिया प्रोफेसर हैं। स्टैटिस्टिक्स एंड ऑपरेशनल रिसर्च विभाग से प्रो. मुकेन्द्र सिंह कादयान प्रोफेसर तथा डॉ. जितेंद्र कुमार, रसायन विज्ञान विभाग से सीनियर प्रोफसर डॉ. ज्ञान प्रकाश दुबे, डॉ. संगीता सैनी एसोसिएट प्रोफेसर, और डॉ. सुरेश कुमार, जियोफिजिक्स विभाग से सीनियर प्रोफेसर डॉ. भगवान सिंह, डॉ. मनीषा संधू और डॉ. आर.बी.एस. यादव शामिल हैं।

इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत यूआईईटी सें डॉ. रीता देवी को केयू एपलोज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय से यूएसएम से सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल मित्तल, प्रो. महाबीर नरवाल तथा प्रो. सुभाष चंद, आईएमएस से डॉ. अनिल कुमार को सम्मानित किया गया है।

शिक्षा संकाय के अंतर्गत आईआईएचएस सें प्रो. अनिता रानी दुआ, प्रो. आनंद कुमार, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. अश्वनी मित्तल, प्रो. जिम्मी शर्मा, डॉ. रामचंद्र तथा डॉ. मनीष गोयल को केयू एपलोज अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विधि संकाय से डॉ. पूजा, इंडिक स्टडीज संकाय से फाइन आर्ट्स विभाग से प्रो. पवन कुमार तथा प्रो. गुरचरण सिंह, फार्मास्यूटिकल साइंस संकाय से डॉ. मनीष देवगन तथा कला एवं भाषा संकाय में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस से प्रो. संजीव शर्मा को केयू एपलोज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

About the Author