लाडवा में करवा चौथ पर डांडिया-गरबा, महिलाओं ने बांधा समां
श्री अग्रवाल सभा महिला विंग ने डांडिया और गरबा के साथ मनाया करवा चौथ पर्व
महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं समाज की महिलाएं
लाडवा 26 अक्टूबर (मानव गर्ग):
श्री अग्रवाल सभा महिला विंग की ओर से करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में शिवाला रामकुंडी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने डांडिया और गरबा खेलकर पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी, हरियाणवी और अन्य गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला विंग की प्रधान पूनम सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा विशेष पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक है। पूनम सिंघल ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे का अवसर मिलता है। साथ ही, आपसी मेलजोल बढ़ता है और समाज में एकता व भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि महिला विंग का प्रयास रहता है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा को मंच मिले और नई पीढ़ी भी अपनी परंपराओं से परिचित हो। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर हिस्सा लिया। डांडिया और गरबा के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर कृष्ण गोयल, रेखा, वीणा बंसल, उषा गोयल, सुमन, निर्मल, मोनिका, श्रुति, रेनू, शशि, श्वेता, बबीता, कोमल, नेहा, सारिका, नीतू, सोनिया गोयल, अरुण, मीणा, नीतिका, स्नेहा, राजदुलारी आदि मौजूद रहे।
