लाडवा महाराजा अग्रसेन जयंती: 18 अक्टूबर को क्या होगा खास?
महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाजसेवा, समानता, सहयोग और भाईचारे की प्रेरणा देता है: अंकुश भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल के निवास पर भजन-कीर्तन आयोजित लाडवा, 17 अक्टूबर(मानव गर्ग):
लाडवा की श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर से शुरू की गई नुक्कड़ सभाओं का समापन शनिवार को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल के निवास पर हुआ। महाराजा अग्रसेन जी और माता लक्ष्मी की महिमा का गुणगान करते हुए भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन जी व माता लक्ष्मी की आरती की गई और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाजसेवा, समानता, सहयोग और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से समाज के लोगों तक जयंती समारोह का निमंत्रण पहुंचाने और उन्हें एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन और उनके सिद्धांतों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से जयंती समारोह में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।
वहीं श्री अग्रवाल सभा के प्रधान विकास सिंघल ने बताया कि 18 अक्टूबर को लाडवा के शिवाला रामकुण्डी में शाम 6 बजे से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। माता लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन जी की कृपा से प्रभु इच्छा तक चलने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक गतिविधियों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह है। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से परिवार सहित समारोह में पहुंचने की अपील की। मौके पर युवा प्रधान हिमंाशु गोयल, डॉ. अमृत गर्ग, दुर्गेश गोयल, मयंक, तुषार, वंश, शोभित, राहुल सिंगला, पवन गर्ग, दीपक गोयल, रोहित गर्ग, शालू बंसल, कार्तिक, अनिल, नरेंद्र सिंघल आदि मौजूद थे।
