लाडवा रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया। अमित सिंघल के अभिनय और बाल कलाकार पर्व गर्ग की भूमिका ने खूब तालियां बटोरीं। पढ़ें पूरी खबर।
रामलीला में उमड़ रही भीड़ समाज की एकता व अखंडता का प्रतीक: पारस रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा का भावुक मंचन, राम के विलाप ने दर्शकों की आंखें की नम [लाडवा, 19](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%BE,+19?entry=gmail&source=g) अक्टूबर(मानव गर्ग): लाडवा की श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से ठाकुरी देवी स्कूल के बाहर आयोजित रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ इमीग्रेशन सोसाइटी ऑफ के सदस्यों भूपिंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, पारस गर्ग, बलराम बांगर, अरविंद कुमार, विकास पंजेटा, गगन, नवनीत वर्मा और जितेंद्र कुमार ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी की आरती करके किया। इमीग्रेशन सोसाइटी ऑफ के सदस्य पारस गर्ग ने कहा कि रामलीला का मंचन समाज को धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला देखने के लिए उमड़ रही दर्शकों की भीड़ समाज की एकता व अखंडता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को जोडऩे के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आदर्शों से परिचित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं मंचन की शुरुआत मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध से हुई। युद्ध के दौरान मेघनाद ने वीरघातिनी शक्ति का प्रयोग किया, जिससे लक्ष्मण रणभूमि में मूर्छित होकर गिर पड़े। अपने प्रिय अनुज को इस अवस्था में देखकर भगवान श्रीराम व्याकुल हो उठे। राम की भूमिका निभा रहे अमित सिंघल ने च्मेरे लखन दुलारे, बोल कछु बोल, मत भैया को रुला रे, बोल कछु बोलज् गीत के माध्यम से श्रीराम के भाई के प्रति प्रेम और उनकी पीड़ा को जीवंत कर दिया। इस दृश्य ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। वहीं इसके बाद हनुमान जी के संजीवनी बूटी लेकर लौटने की प्रतीक्षा में गाए गए च्आ लौट के आजा महावीर, तुझे तेरे राम बुलाते हैंज् गीत ने भी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। संजीवनी बूटी की खोज में निकले हनुमान जी को रास्ते में कालनेमी राक्षस ने छलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। इस प्रसंग में बाल कलाकार पर्व गर्ग ने कालनेमी की भूमिका प्रभावशाली ढंग से निभाकर खूब सराहना बटोरी। वहीं मंचन में उस समय एक और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब भरत ने आकाश मार्ग से जा रहे हनुमान जी को देखकर बाण चलाया और उन्हें नीचे उतार लिया। हनुमान जी से सीता हरण और लक्ष्मण के मूर्छित होने का समाचार सुनकर भरत भी व्याकुल हो उठे। अंतत: हनुमान जी के संजीवनी बूटी लेकर पहुंचने पर दर्शकों ने जय हनुमान के जयघोष से रामलीला स्थल को गुंजायमान कर दिया। लक्ष्मण की मूर्छा दूर होने और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के पुनर्मिलन पर भी खूब जयकारे लगे। मंचन में भगवान श्रीराम की भूमिका अमित सिंघल, लक्ष्मण की राजेश वर्मा, हनुमान जी की राकेश कम्बोज मिंटू, सुग्रीव की हेमंत सैनी, अंगद की विपिन शर्मा, विभीषण की लवी नागपाल, जामवंत की गौरव कालड़ा, मेघनाद की शशांक सिंघल, कालनेमी राक्षस की पर्व गर्ग, भरत की शिवांश कम्बोज और सुषेण वैद्य की भूमिका विपुल गोयल ने निभाई।