लाडवा-इंद्री रोड पर कार में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

लाडवा-इंद्री रोड पर कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाडवा-इंद्री रोड पर एक कार में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

रातभर सडक़ किनारे खड़ी रही कार, सुबह दुकानदारों ने देखा तो दी पुलिस को सूचना

मानव गर्ग /लाडवा/9 सितम्बर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

लाडवा-इंद्री रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास एक कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह कार रातभर से सड़क किनारे खड़ी हुई थी। सुबह के समय जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने इस कार को उसी स्थान पर खड़ा देखा। काफी देर तक कार के एक ही जगह पर खड़े रहने के कारण दुकानदारों को इस पर शक हुआ।

दुकानदारों ने कार के पास जाकर अंदर की तरफ झांककर देखा। उन्होंने पाया कि ड्राइवर सीट पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। यह स्थिति देखकर दुकानदारों ने तुरंत डायल-112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार की जांच शुरू कर दी।

कार का शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर

पुलिस ने कार का पिछला शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उस युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रमन कुमार के रूप में हुई है, जो अंशुमाजरा, जिला करनाल का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रमन कुमार मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में बदरपुर गांव आया था।

वह रात के समय अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। पुलिस के अनुसार युवक ड्राइवर सीट पर स्टेयरिंग के ऊपर गिरा हुआ था। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। यह कार देर रात से ही हनुमान मंदिर के पास खड़ी थी, लेकिन रात के समय किसी ने कार के अंदर झांककर नहीं देखा था। सुबह दुकानदारों को संदेह हुआ और पास जाकर देखने पर युवक ड्राइवर सीट पर बेसुध मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

लाडवा थाना के सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

About the Author