केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समर्थकों को “खटक” गई जन आशीर्वाद यात्रा
इंदरजीत समर्थकों ने जन आशीर्वाद यात्रा को साजिश करार दिया। इंद्रजीत समर्थकों ने अखबारों में विज्ञापन देकर जन आशीर्वाद यात्रा पर किया प्रहार भूपेंद्र यादव और मनोहर लाल खट्टर को बताया बदहवास चेहरे रेवाड़ी। अहीरवाल में 2 दिन से चल रही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा दूसरे केंद्रीय म
Aug 16, 2021, 00:00 IST
इंदरजीत समर्थकों ने जन आशीर्वाद यात्रा को साजिश करार दिया।
इंद्रजीत समर्थकों ने अखबारों में विज्ञापन देकर जन आशीर्वाद यात्रा पर किया प्रहार
भूपेंद्र यादव और मनोहर लाल खट्टर को बताया बदहवास चेहरे
रेवाड़ी। अहीरवाल में 2 दिन से चल रही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा दूसरे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समर्थकों को “खटक” गई है।
उन्हें यह यात्रा राव इंद्रजीत के खिलाफ साजिश नजर आ रही है। इंद्रजीत समर्थकों ने राव इंदरजीत विचार मंच के नाम से एक हिंदी दैनिक में पूरे पेज का विज्ञापन देकर आशीर्वाद यात्रा पर करारा प्रहार करते हुए उसे “साजिश” करार दिया है।

