हरियाणा मंडलीय लेखाधिकारी एसोसिएशन की हुई बैठक, आंदोलन का लिया निर्णय

 
हरियाणा मंडलीय लेखाधिकारी एसोसिएशन की हुई बैठक, आंदोलन का लिया निर्णय

 

रोहतक, 29 नवंबर। हरियाणा मंडलीय लेखाधिकारी व मंडलीय लेखाकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने का सर्वसम्मति से कड़ा निर्णय लिया गया। साथ ही प्रदेश सरकार पर मंडलीय लेखाकारो के वेतन रोकने व समय पर भत्ते न दिए जाने पर भी रोष प्रकट किया गया।

प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि कई बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है और इसी के चलते सर्वसम्मति से अब प्रदेश सरकार के खिलाफ मंडलीय लेखाकार आंदोलन करने पर मजबूर होगे।

उन्होंने कहा कि समय पर वेतन व भत्तो का भुगतान नहीं होने से मंडलीय लेखाकारों को इस महंगाई के दौर में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्रेजरी विभाग द्वारा कैडर की सैलरी अनधिकृत रूप से बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। बैठक में कैडर की अन्य समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर भी गहन मंथन किया गया। इस अवसर पर महासचिव विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल गर्ग, कंवल नयन मिगलानी, दलशेर मलिक, रणबीर मलिक, अशोक कुमार, आशीष गोयत, कुमार गौरव, राजन, ऋषिपाल, ओमप्रकाश और पंकज गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

74 Articles

अटल हिंद (Atal Hind) भारत और दुनिया भर की सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य पाठकों को न केवल खबरों से अपडेट रखना है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों का सही और गहरा विश्लेषण प्रदान करना भी है।