Panchkula Traffic Advisory: अमित शाह के दौरे और ‘रन फॉर यूनिटी’ के चलते शनिवार-रविवार को कई सड़कें बंद, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते

शहर में शनिवार और रविवार (31 अक्टूबर और 1 नवंबर) को कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे और कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन और रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा व यातायात के कड़े इंतजाम किए हैं।

पंचकूला। शहर में शनिवार और रविवार (31 अक्टूबर और 1 नवंबर) को कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे और कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन और रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा व यातायात के कड़े इंतजाम किए हैं।

शनिवार (31 अक्टूबर): 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन के कारण रूट डायवर्जन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय 'पंचकमल' से माता मनसा देवी मंदिर के वीवीआईपी गेट तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

समय: सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक।

बंद मार्ग: सकेतड़ी से पंचकूला व चंडीगढ़ की ओर जाने वाला मार्ग (बीजेपी कार्यालय 'पंचकमल' से पहले टी-पॉइंट से शिवालिक कंट्री क्लब होते हुए माता मनसा देवी मंदिर वीवीआईपी गेट तक) पूरी तरह बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग: सकेतड़ी, पंचकूला और चंडीगढ़ के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालक बीजेपी कार्यालय 'पंचकमल' से पहले टी-पॉइंट से दाईं ओर मुड़कर चंडीगढ़ बॉर्डर होते हुए डॉल्फिन चौक वाले रास्ते का उपयोग कर सकते हैं।

शनिवार व रविवार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर वीवीआईपी मूवमेंट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ आगमन को लेकर पंचकूला में वीवीआईपी मूवमेंट रहेगी, जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

प्रभावित समय और मार्ग:

31 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक):

श्री माता मनसा देवी सिंह द्वार से पुराना पंचकूला तथा सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से आगे टी-पॉइंट तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

1 नवंबर (सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक):

इन मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट गाइड:

पिंजौर-कालका से चंडीगढ़ जाने के लिए: वाहन चालक माजरी चौक से सेक्टर-17/18 चौक (पंचकूला) होते हुए हाउसिंग बोर्ड के रास्ते चंडीगढ़ जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से पंचकूला, कालका व पिंजौर आने के लिए: हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-17/18 चौक होते हुए नाडा साहिब रोड के रास्ते माजरी चौक तक पहुंचा जा सकता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles