नमो क्रिकेट लीग में हिसार को हराकर गुरुग्राम ने जीती ट्राफी, टीम ने जीते 21 लाख रुपये

नमो क्रिकेट लीग में हिसार को हराकर गुरुग्राम ने जीती ट्राफी, टीम ने जीते 21 लाख रुपये
 

पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग का समापन हो गया। बीते रविवार को हुए फाइनल मैच में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हिसार को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली है।

<strong>गुरुग्राम टीम ने हिसार को हराया</strong>

पंचकूला में बीते रविवार देर रात नमो क्रिकेट लीग का भव्य समापन हुआ। रोमांचक ग्रैंड फिनाले मैच में टॉस जीतकर गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 105 रन बनाए। जवाब में हिसार की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुग्राम की टीम मैच जीतकर ट्राफी हासिल की।

<strong>इन टीमों ने जीती इनाम राशि</strong>

गुरुग्राम की टीम ने ये मैच जीता। इसलिए टीम को ट्राफी के साथ 21 लाख रुपये की इनाम राशि दी गई है।  वहीं उपविजेता रही हिसार की टीम को 11 लाख का इनाम दिया गया है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रही जालंधर की टीम को 5 लाख और चौथे स्थान पर रही कुरुक्षेत्र की टीम को 2.50 लाख रुपये राशि इनाम में मिली।

समापन में समारोह में पहुंचे मनोहर लाल और रेसलर खली समारोह में केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और WWE रेसलर ग्रेट खली शामिल हुए। इनके अलावा हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती व भोपाल खदरी समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी  के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी द्वारा आयोजित इस लीग में नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया गया।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles