हरेरा पंचकूला चेयरमैन परनीत सचदेवा का इस्तीफा स्वीकार, 3 नवंबर को बुलाई गई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

हरियाणा रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA/हरेरा), पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का त्यागपत्र हरियाणा के राज्यपाल द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग (Town & Country Planning Department) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, परनीत सचदेवा का यह इस्तीफा 20 अक्टूबर 2026 (अपराह्न) से प्रभावी माना गया है।
 
चंडीगढ़। हरियाणा रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA/हरेरा), पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का त्यागपत्र हरियाणा के राज्यपाल द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग (Town & Country Planning Department) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, परनीत सचदेवा का यह इस्तीफा 20 अक्टूबर 2026 (अपराह्न) से प्रभावी माना गया है।
बता दें कि परनीत एस. सचदेव ने 21 जुलाई 2026 को ही पत्र संख्या HRERA/Chairman: 2026:65 के माध्यम से अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया था, जिसे अब औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
3 नवंबर को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक दूसरी तरफ, हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रिमंडल अनुभाग) की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को एक नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत मंगलवार, 03 नवंबर 2026 को प्रातः 11.00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक निश्चित की गई है। समय और स्थान: 03.11.2026 (सुबह 11:00 बजे), मुख्य सभा कक्ष, मंजिल-4, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़। जारीकर्ता: अनुराग रस्तोगी, सचिव, मंत्रिपरिषद, हरियाणा। इस बैठक की सूचना मुख्यमंत्री, मंत्रियों, राज्यपाल के सचिव, सभी प्रशासनिक सचिवों तथा पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles