Panchkula Accident: हिमाचल से आए व्यक्ति की पंचकूला हाईवे पर मौत, तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा!

पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर गांव टाबर के पास रविवार दोपहर एक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले राजिन्द्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला के निवासी थे। राजिन्द्र सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और रायपुररानी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे।
 

पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर गांव टाबर के पास रविवार दोपहर एक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले राजिन्द्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला के निवासी थे।

राजिन्द्र सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और रायपुररानी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। रविवार दोपहर कार्यक्रम से लौटने के दौरान वह अपनी एक्टिवा पर सवार थे, तभी यह हादसा हो गया।

इसी दौरान गांव टाबर के पास उनकी एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार राजिन्द्र ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles