हरियाणा की हवा बनी जहरीली! सोनीपत-जींद में PM2.5 का स्तर 8 गुना बढ़ा, सांस लेना हुआ मुश्किल

हरियाणा में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सांसों पर संकट गहरा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मॉनिटरिंग सिस्टम के मुताबिक, शनिवार सुबह सोनीपत के मुरथल में PM2.5 का स्तर 496 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। यह मानक सुरक्षित सीमा (60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर) से 8 गुना से भी अधिक है।

हरियाणा। हरियाणा में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सांसों पर संकट गहरा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मॉनिटरिंग सिस्टम के मुताबिक, शनिवार सुबह सोनीपत के मुरथल में PM2.5 का स्तर 496 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। यह मानक सुरक्षित सीमा (60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर) से 8 गुना से भी अधिक है।

शनिवार को ही जींद में PM2.5 का स्तर 490, रोहतक में 463 और हिसार में 403 दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर-51 में 361 और फरीदाबाद में 356 रिकॉर्ड हुआ।

देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के दो शहर शीर्ष पर

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों में बल्लभगढ़ 409 AQI के साथ देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर रहा। वहीं 383 AQI के साथ सिरसा दूसरे पायदान पर दर्ज किया गया।

पंचकूला को छोड़कर बाकी जिलों में स्थिति चिंताजनक

प्रदेश में सिर्फ पंचकूला (AQI 48) ही एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां की हवा 'अच्छी' श्रेणी में दर्ज की गई। इसके विपरीत अंबाला (241), कुरुक्षेत्र (241), करनाल (254) और पानीपत (279) में हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।

धुएं और ठंडी हवा का 'जहरीला जाल' नासा की उपग्रह तस्वीरों के हवाले से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों ने बताया कि शनिवार सुबह से पहले के 24 घंटों में पंजाब में पराली जलाने के 357 नए मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण यह धुआं सीधे हरियाणा के मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही हवा की रफ्तार बेहद धीमी (सतह पर मात्र 2.4 से 4.1 किलोमीटर प्रति घंटा) हो गई है।

ऐसे में धुआं वायुमंडल की निचली परत में ही ठहर गया है और वाहनों के धुएं तथा धूल से होने वाले स्थानीय प्रदूषण के साथ मिलकर जानलेवा स्थिति पैदा कर रहा है।

देश के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहर (सीपीसीबी रिपोर्ट)

रैंक शहर प्रदेश एक्यूआइ

बल्लभगढ़ हरियाणा 409

सिरसा हरियाणा 383

गजरौला उत्तर प्रदेश 382

पंचगांव हरियाणा 377

दिल्ली दिल्ली 369

बहादुरगढ़ हरियाणा 364

खोड़ा उत्तर प्रदेश 352

बिलाईपाड़ा ओडिशा 350

अनपरा उत्तर प्रदेश 345

गुरुग्राम हरियाणा 345

जानें क्या हैं पीएम-10 और पीएम-2.5

पीएम 10 और पीएम 2.5: हवा में मौजूद सूक्ष्म कण, जो सांस के रास्ते शरीर में पहुंचकर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं - पीएम का मतलब: पार्टिकुलेट मैटर यानी हवा में मौजूद सूक्ष्म ठोस कण और तरल बूंदें। - पीएम10 (मोटे कण): इनका आकार 10 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। ये धूल, मिट्टी और निर्माण कार्यों से उड़ने वाले कण होते हैं। सांस के साथ शरीर में पहुंचकर नाक-गले में परेशानी, एलर्जी, सूखी खांसी और आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं।

पीएम 2.5 (अति सूक्ष्म कण)

इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। ये पराली और वाहनों के धुएं सहित विभिन्न स्रोतों से निकलते हैं। बेहद छोटे होने के कारण ये फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और कुछ कण रक्तप्रवाह में भी प्रवेश कर सकते हैं। इनके संपर्क से अस्थमा, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

कुछ दिन पूर्व ही दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में पद्मश्री से सम्मानित देश के प्रख्यात फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डा. रणदीप गुलेरिया ने गंभीर चेतावनी दी है। डा. गुलेरिया के मुताबिक, "प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और बल्लभगढ़ समेत कई इलाकों में यह गंभीर श्रेणी में चला गया है।

यह हवा उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है, जो पहले से सांस की पुरानी बीमारियों, दमा या दिलके रोगों से पीड़ित हैं। इससे मरीजों में अचानक सांस फूलने और छाती में अत्यधिक जकड़न जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।"

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles