Haryana Weather: हरियाणा में 13 अक्टूबर तक होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में बारिश के साथ चलेगी आंधी

Haryana Weather: हरियाणा में 13 अक्टूबर तक होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में बारिश के साथ चलेगी आंधी
 

<strong>Haryana Weather Update:</strong> हरियाणा में मौसम अब पूरी तरह बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राज्य में 13 अक्टूबर तक बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडटे जारी कर दिया है।

<strong>आज कैसा रहेगा मौसम ?</strong>

8 अक्टूबर को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

<strong> 13 अक्टूबर तक होगी झमाझम बारिश</strong>

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल 9 और 10 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश के साथ  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  इसके बाद 11, 12 और 13 अक्टूबर के बीच प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम होने के आसार है।

<strong>मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट</strong>

मानसून की वापसी के बाद हरियाणा में बारिश की गतिविधियां कम हो गई थी। इसी वजह से अक्टूबर के महीने में भी गर्मी बढ़ने लगी थी और राज्य में बारिश न होने का कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।

कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटो की बात करें तो प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि औसत तापमान सामान्य के आसपास रहा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles