FPS License 2026: रेवाड़ी में खुलेंगी 210 राशन दुकानें, 25 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और जरूरी नियम

रेवाड़ी। प्रदेश में 2,651 नई उचित मूल्य दुकानों (FPS) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक अब 25 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जबकि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी।
 

<strong>रेवाड़ी।</strong> प्रदेश में 2,651 नई उचित मूल्य दुकानों (FPS) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक अब 25 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जबकि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी।

कई क्षेत्रों से पर्याप्त आवेदन न मिलने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह समय सीमा बढ़ाई है। उदाहरण के तौर पर, केवल रेवाड़ी जिले में ही 210 दुकानों के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वर्तमान में रेवाड़ी में 234 उचित मूल्य की दुकानों के जरिए करीब सवा लाख राशन कार्डधारक परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। नए लाइसेंस जारी होने के बाद जिले में दुकानों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से तिथि विस्तार संबंधी आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

<strong>15 दिन आगे बढ़ाई गई है तिथि</strong>

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस मामले को प्राथमिकता देते हुए गांवों व शहरों में विशेष मुनियादी करवाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकें।

बता दें कि प्रदेशभर में 2651 नई उचित मूल्य की दुकानों हेतु डिपू लाइसेंस जारी करने के लिए आनलाइन पोर्टल का शुभारंभ 10 अक्टूबर को किया गया था। पोर्टल पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निश्चित थी। अब इसे 15 दिन आगे बढ़ाया गया है।

<strong>12वीं पास व कंप्यूटर ज्ञान जरूरी</strong>

आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है तथा बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इस प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रविधान है। उम्मीदवार अपने जिले और गांव की उपलब्ध रिक्तिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

'उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस के लिए आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अभी तक जो पात्र व्यक्ति आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।'

<strong>- नितिन सिंगला, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक</strong>

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles