नाकारा वाहनों व सामान का 12 नवंबर को जिला कंडमनेशन बोर्ड करेगा निरीक्षण : उपायुक्त सतबीर सिंह

नाकारा वाहनों व सामान का 12 नवंबर को जिला कंडमनेशन बोर्ड करेगा निरीक्षण : उपायुक्त सतबीर सिंह
 

रोहतक, 3 नवंबर

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि सरकार की हिदायतों अनुसार सरकारी वाहनों व सामान को नाकारा घोषित करने के लिए जिला कंडमनेशन बोर्ड द्वारा 12 नवंबर को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में नाकारा वाहनों व सामान का निरीक्षण किया जायेगा। सतबीर सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग 12 नवंबर तक अपने निदेशालय से प्राप्त स्वीकृति पत्र व पूर्ण निरीक्षण रिपोर्ट प्रोफार्मा की चार काॅपी तैयार करके वाहन को 12 नवंबर को सुबह 10 बजे स्थानीय पुलिस लाइन में लेकर आये ताकि कंडमनेशन बोर्ड द्वारा रिजर्व प्राइस फिक्स की जा सके। निरीक्षण रिपोर्ट प्रफोर्मा की प्रति उपायुक्त कार्यालय के कमरा संख्या 120 नजारत शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles