हाथी की सवारी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का भव्य स्वागत, मदीना में उमड़ा जनसैलाब

हाथी की सवारी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का भव्य स्वागत, मदीना में उमड़ा जनसैलाब
 

कैबिनेट मंत्री बोले, हुड्डा पिता-पुत्र का राजनीतिक अध्याय खत्म, कांग्रेस में भी अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर 

कैबिनेट मंत्री का बड़ा दावा, महम में भी खिलेगा कमल, 2029 में चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

पूरे हरियाणा में चल रही विकास की लहर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बदल रही गांवों की तस्वीर

रोहतक,

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का रविवार को गांव मदीना  पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। हाथी की सवारी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री ने गांव में प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की राजनीति में हुड्डा पिता-पुत्र का राजनीतिक अध्याय अब समाप्त हो चुका है और कांग्रेस के भीतर भी उनका राजनीतिक अस्तित्व कमजोर पड़ता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में महम विधानसभा क्षेत्र में भी कमल खिलेगा और वर्ष 2029 में हरियाणा की जनता लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को अभी से अहसास हो गया है कि प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी चरम पर है। हुड्डा पिता-पुत्र की राजनीति को लेकर भी कांग्रेस के भीतर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सरकार के विकास कार्यों का मुकाबला करने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि महम की जनता भी आने वाले समय में भाजपा के पक्ष में अपना फैसला सुनाएगी।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज पूरे हरियाणा में विकास कार्यों की लहर चल रही है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता तक उनका लाभ पहुंचाना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच जाकर चाहे जितने राजनीतिक दावे कर लें, लेकिन भाजपा सरकार अपने काम के बल पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस और विपक्षी दलों को वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव का परिणाम अभी से नजर आने लगा है और अभी से तय हो चुका है कि भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के हर गांव और हर क्षेत्र का समान विकास करना है।

ग्रामीणों के स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मदीना के लोगों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया है, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामीणों के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि परिवार और विश्वास का है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा और विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles