Haryana Land Fraud: हरियाणा में रिटायर्ड कानूनगो को लगा 91.50 लाख का चूना, जमीन दिलाने के नाम पर हुई बड़ी धोखाधड़ी!

राम गोपाल कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीसी ऑफिस से सदर कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे संदीप की जान-पहचान आरोपी यश और उसके पिता विजय से थी। यश पिछले छह महीने से संदीप के संपर्क में था
 

<strong>रोहतक। </strong>अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड सदर कानूनगो से जमीन दिलाने के नाम पर 91 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एसपी को दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राम गोपाल कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीसी ऑफिस से सदर कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे संदीप की जान-पहचान आरोपी यश और उसके पिता विजय से थी। यश पिछले छह महीने से संदीप के संपर्क में था और पानीपत के गांव कैथ की 32 कनाल 5 मरले जमीन खरीदने के लिए उन पर बार-बार दबाव डाल रहा था। शुरुआत में रामचंद्र ने जमीन लेने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में यश उर्फ सन्नी ने खुद पार्टनर बनने की बात कहकर उन्हें राजी कर लिया।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद यश ने संदीप की मुलाकात आरोपी राहुल से करवाई। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने 1 किल्ला 5 मरले जमीन खरीदने का सौदा 77 लाख रुपये में तय कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 91 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए और बदले में एक लिखित इकरारनामा व रसीद की कॉपी थमा दी।

इसके कुछ समय बाद आरोपित यश उर्फ सन्नी ने उन्हें कहा कि उस जमीन का खरीदार मिल गया हैं जो हमें अच्छी कीमत देने को तैयार हैं। जिसके चलते उन्होंने 88 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा करके इकरारनामा किया।

जमीन खरीदने में तो यश हमारे साथ पार्टनरशिप में था लेकिन कमीशन का लालच देकर उसने ये बयाना सिर्फ रामचन्द्र के नाम से करवा दिया। इसके बाद आरोपित यश ने केवल 97 हजार रुपये दिए और बाकी रुपये हड़प लिए। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

<strong>फर्जी दस्तावेज किए थे आरोपितों ने तैयार</strong>

रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि जब हम जमीन मालिक के घर गए और इस बारे में उनसे बात की तो पता चला कि उन्होंने किसी को जमीन नहीं बेची और न ही हमने जमीन का लेन-देन मालिकों के साथ किया। हमें तो केवल यश और राहुल ने बयाना और फुल पेमेंट एग्रीमेंट दिखाया।

जिसके चलते आरोपितों ने फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी की। जमींदारों ने कहा कि हमने किसी भी प्रकार के एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए। इसके बाद से आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles