सांपला नगर पालिका के उप प्रधान पद के लिए 5 नवंबर को होगी विशेष बैठक : उपमंडल अधिकारी नागरिक अंकिता पुवार

सांपला नगर पालिका के उप प्रधान पद के लिए 5 नवंबर को होगी विशेष बैठक : उपमंडल अधिकारी नागरिक अंकिता पुवार
 

रोहतक,

सांपला की उपमंडल अधिकारी नागरिक अंकिता पुवार ने बताया कि नगर पालिका सांपला की उप प्रधान पद हेतु चुनाव करवाने के लिए 5 नवंबर को सुबह 11 बजे विशेष बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक का आयोजन सांपला स्थित नगर पालिका कार्यालय के मीटिंग हाॅल में किया जायेगा। उप प्रधान पद के चुनाव में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक सहित अपना नामांकन भर सकते है। अंकिता पुवार ने नगर पालिका उप प्रधान पद के लिए चुनाव कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि 5 नवंबर को विशेष बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में सुबह 11ः25 बजे से 12ः05 बजे तक नामांकन प्राप्त किये जायेंगे, दोपहर 12ः05 से 12ः25 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी, दोपहर 12ः25 से 12ः45 तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे तथा यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 12ः45 से 1ः45 बजे तक उप प्रधान पद के लिए मतदान करवाया जाएगा और मतदान के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles