31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा:- उपायुक्त सतबीर सिंह

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा:- उपायुक्त सतबीर सिंह
 

रोहतक, 30 अक्टूबर:

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस अवसर पर स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा। सतबीर सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह 6ः30 बजे राजीव गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय समारोह के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा, जिसे प्रदेश के सहकारिता, निर्वाचन, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उपमंडल स्तर पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। उपायुक्त सतबीर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों बारे बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्यक्रम की जिम्मेवारियां सौंपी। इस अवसर पर एएसपी वैसाख बग्गी, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश शुभम के अलावा अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles