गरीब पात्र व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे है सेवा सेतु शिविर:- उपायुक्त सतबीर सिंह
15 अक्तूबर को महम खंड के फरमाणा गांव में आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर भाजपा युवा नेता दीपक निवास हुड्डा ने शिविर का किया दौरा रोहतक, 14 अक्तूबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु मॉड्यूल के अंतर्गत जिला के गांव मोखरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सके। सतबीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के विभिन्न माॅडयूल के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है ताकि पात्र गरीब परिवारों को उनके घर द्वार के नजदीक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की सेवाओं का अविलंभ लाभ प्रदान किया जा सके। इस अभियान के सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किये जा रहे है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में मोखरा गांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। संबंधित विभागों द्वारा पंजीकृत किये गये लाभपात्रों को संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त किया जायेगा। इसी कड़ी में 15 अक्तूबर को जिला के गांव फरमाणा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया है कि वे जिला प्रशासन द्वारा उनके घर द्वार पर आयोजित किये जा रहे सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाये।
सरकार गरीब परिवारों के उत्थान के लिए कृतसंकल्प:- दीपक निवास हुड्डा भाजपा के युवा नेता दीपक निवास हुड्डा ने मोखरा गांव में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर विभागों के अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
