Samalkha Electricity Bill Update: बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ा एक्शन! 42 हजार लोगों पर ₹73 करोड़ बकाया, रिकवरी के लिए उतरीं 22 टीमें

बिजली निगम के अधिकारियों ने बकाया बिल न भरने वाले डिफॉल्टरों पर सख्ती शुरू कर दी है। रिकवरी के लिए समालखा, बिहौली, बापौली और छाजपुर में 22 टीमें तैनात की गई हैं, जो बकायेदारों के कनेक्शन काट रही हैं।
 

<strong>समालखा।</strong> बिजली निगम के अधिकारियों ने बकाया बिल न भरने वाले डिफॉल्टरों पर सख्ती शुरू कर दी है। रिकवरी के लिए समालखा, बिहौली, बापौली और छाजपुर में 22 टीमें तैनात की गई हैं, जो बकायेदारों के कनेक्शन काट रही हैं। एक बार कनेक्शन कटने पर डिफॉल्टरों को नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। इसके साथ ही, बिजली कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जब तक बकाया बिल जमा नहीं होता, तब तक डिफॉल्टरों के घरों के फॉल्ट भी ठीक न किए जाएं।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय बिजली डिवीजन में कुल 1.33 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से 42 हजार उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 73 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार मैसेज भेजे जाने के बावजूद उपभोक्ता बिल भरने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसी को देखते हुए दीपावली के बाद निगम के कार्यकारी अभियंता ने एसडीओ और जेई के नेतृत्व में रिकवरी टीमें गठित की हैं।

योजना के तहत छाजपुर में सात, समालखा और बापौली में पांच-पांच तथा बिहौली में चार टीमें लगाई गई हैं। निगम की ओर से पांच हजार रुपये से अधिक के सभी बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

<strong>रिकवरी के दिए निर्देश</strong>

कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने बताया कि एसडीओ के साथ मीटिंग कर रिकवरी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बकाया बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटने कहा गया है। एक बार कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। डिफाल्टरों के फाल्ट भी कर्मचारी बिल भरने पर ठीक करेंगे।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles