जिले में 182137 मीट्रिक टन धान की खरीद

जिले में 182137 मीट्रिक टन धान की खरीद
 

सिरसा,

जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गत दिवस तक कुल 1,82,137 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 56,440 मीट्रिक टन, हैफेड ने 90,366 मीट्रिक टन तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 35,331 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, मंडियों से अब तक कुल 1,06,000 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 22,325 किसान लाभान्वित हुए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 6,247, हैफेड के माध्यम से 12,852 तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 3,226 किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में कुल 43,994 मीट्रिक टन, डबवाली में 27,863 मीट्रिक टन, अबूबशहर में 8,286 मीट्रिक टन, सिरसा में 13,605 मीट्रिक टन, रानियां में 6,620 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 6,523 मीट्रिक टन, रोड़ी में 10,254 मीट्रिक टन तथा देसूजोधा मंडी में 4,971 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य मंडियों में भी धान की खरीद जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही अपनी धान की फसल मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles