राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नौ नवंबर को जिले के लीगल एड क्लीनिकों में लगेंगे जागरूकता शिविर

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नौ नवंबर को जिले के लीगल एड क्लीनिकों में लगेंगे जागरूकता शिविर
 

मुफ्त कानूनी सहायता, बाल संरक्षण, नशा उन्मूलन और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

सिरसा, 04 नवंबर।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर नौ नवंबर को जिला सिरसा की लीगल एड क्लीनिकों में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न कानूनी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले की लीगल एड क्लीनिकों में कार्य दिवसों के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविरों में निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं, बच्चों के संरक्षण एवं उनके लिए बाल हितैषी कानूनी सेवाओं, बाल श्रम, नशा उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles