मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

 
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

 

सिरसा, 28 नवंबर।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हरियाणा सरकार प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सभी पात्र श्रद्धालु सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

24 Articles