शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने सालासर धाम मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए

शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने सालासर धाम मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए
 

सिरसा।

शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने सालासर धाम मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। इस दौरान उन्होंने बालाजी महाराज के चरणों में नमन करते हुए सबके

मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने शर्मा परिवार का स्वागत किया। राजकुमार शर्मा ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे पावन अवसर पर भगवान के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बालाजी महाराज से सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। मोहित शर्मा ने बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि बालाजी महाराज कलयुग के देवता हैं और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन, श्रद्धा और विश्वास के साथ बालाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाता है, बाबा उसकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से उबरने का मार्ग दिखाते हैं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। शर्मा परिवार ने सभी श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए बालाजी महाराज से सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राजकुमार शर्मा जी के साथ जय प्रकाश,कपिल शर्मा , शिवरतन शर्मा, प्रदीप सोनी,विकास सेठी, गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles