ओलावृष्टि से प्रभावित पांच गांवों के किसान दो नवम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का विवरण कराएं दर्ज
ओलावृष्टि से प्रभावित पांच गांवों के किसान दो नवम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का विवरण कराएं दर्ज
Oct 31, 2026, 12:40 IST
सिरसा, 30 अक्टूबर।
ओलावृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज कराने के लिए सिरसा तहसील के चार गांव और रानिया तहसील का एक गांव के किसानों के लिए दो नवम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। सिरसा तहसील के गांव भरोखां, दड़बी, बरुवाली-1 और बाबा भूमण शाह तथा रानियां तहसील के गांव रानियां के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 2 नवंबर 2026 तक खोला गया है। प्रभावित किसान हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://revenueharyana.gov.in पर अपनी खराब फसलों का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित गांवों के प्रभावित किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी फसल के खराबे का सही विवरण अवश्य दर्ज करवाएं।
