हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो: डबवाली से गुरुग्राम के बीच सीधी बस सेवा शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल

हरियाणा राज्य परिवहन (सिरसा डिपो) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पहले जो बस सिरसा से सुबह 06:00 बजे गुरुग्राम के लिए चलती थी, अब उस बस का रूट बढ़ाकर डबवाली से कर दिया गया है। इस बदलाव से डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार क्षेत्र के यात्रियों को अब गुरुग्राम तक के लंबे सफर के लिए सीधी और सुगम बस सेवा उपलब्ध होगी।
 
<strong>बस रूट (Route Details):</strong>

डबवाली ➡️ झज्जर ➡️ गुरुग्राम

वाया: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हाँसी, महम, कॉलेज मोड़ (कलानौर), बेरी।

समय सारणी (Time Table):

डबवाली से गुरुग्राम (प्रस्थान समय):

डबवाली: सुबह 04:40 बजे

सिरसा: सुबह 06:00 बजे

फतेहाबाद: सुबह 07:00 बजे

हिसार: सुबह 07:45 बजे

हांसी: सुबह 08:30 बजे

गुरुग्राम आगमन: दोपहर 12:00 बजे तक

गुरुग्राम से डबवाली (वापसी समय):

गुरुग्राम (प्रस्थान): दोपहर 12:30 बजे

झज्जर: दोपहर 02:00 बजे

बेरी: दोपहर 02:25 बजे

महम: दोपहर 03:30 बजे

हांसी: शाम 04:20 बजे

हिसार: शाम 05:00 बजे

फतेहाबाद: शाम 05:45 बजे

सिरसा: शाम 06:45 बजे

डबवाली आगमन: रात 08:00 बजे तक

<strong>शान-ए-हरियाणा:</strong> इस नई बस सेवा से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को गुरुग्राम आवागमन में समय की बचत होगी और बार-बार बसें बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles