फसल सत्यापन में अंतर होने पर हलका पटवारी को दें जानकारी

फसल सत्यापन में अंतर होने पर हलका पटवारी को दें जानकारी
 

डबवाली,

'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसान अनाज मंडी में उपज ले जाने से पहले अपने फसल सत्यापन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। नायब तहसीलदार दिव्यांशु मित्तल ने बताया कि यदि किसी किसान की फसल रजिस्ट्रेशन में अंतर पाया जाता है, तो वे तुरंत अपने रजिस्ट्रेशन की एक प्रति अपने संबंधित गांव के हलका पटवारी को सौंपें। हलका पटवारी पुनः सत्यापन करके रिकॉर्ड दुरुस्ती की प्रक्रिया शुरू करवाएंगे। ताकि मंडी में गेट पास कटने तथा फसल बेचने में किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles