प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा गांव नटार में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह
सिरसा।
प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा गांव नटार में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्लब के सदस्यों एवं आयोजकों ने मोहित शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मोहित शर्मा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेल में हार-जीत लगी रहती है और ये सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि हार मिलने पर कभी घबराना या हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को सुधारते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वहीं जीत हासिल करने पर भी कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस मौके पर मोहित शर्मा जी के साथ मोहित मेहता, हरविंदर सिंह थे
प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मोहित शर्मा ने क्लब को अपनी ओर से 7,100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बाबू राम सरपंच, बलजिंदर पूर्व सरपंच, अजय पूर्व ब्लॉक मेंबर, सागर, लक्की, सुखदेव, गगन, विक्की, सागर,अजय, गगन, जीतू, गब्बर, हरभजन, सचिन अशोक मेंबर आदि मौजूद रहे
