समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनशिकायतें

समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनशिकायतें
 

कालांवाली, 05 नवंबर।

उपमंडल अधिकारी (ना.) मोहित कुमार ने वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को प्रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों से जुड़ी जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाएं और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को इन शिविरों में लाया जा सकता है। जो समस्याएं तत्काल हल हो सकती हैं, उनका तुरंत निवारण कर दिया जाता है और बाकी शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles