एसडीएम राजेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
 

सिरसा, 29 अक्टूबर।

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 18 शिकायतें आई। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को सुनते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातरू 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles