सिरसा में सोलर प्लांट के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेन-देन का विवाद आया सामने

सिरसा के नाथूसरी चोपटा में सोलर प्लांट के ठेकेदार सुभाष की गोली मारकर हत्या। पैसों के लेन-देन का विवाद आया सामने।

सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहा सोलर प्लांट के एक ठेकेदार सुभाष की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गांव जमाल में स्थित है सोलर प्लांट

सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव जमाल में हैक्सा सन एनर्जी नाम से एक सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट के निर्माण का ठेका सुभाष चंद्र और उसका पार्टनर संभाल रहे थे। मंगलवार दोपहर के समय ठेकेदार सुभाष चंद्र प्लांट के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार तीन बदमाश सोलर प्लांट के अंदर घुस आए। इन बदमाशों ने आते ही सुभाष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी और सुभाष पर तीन गोलियां चलाईं। गोलीबारी करने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

गोलीबारी की इस घटना के बाद सुभाष चंद्र को गंभीर हालत में सिरसा के नागरिक अस्पताल में लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पार्टनर के साथ ठेकेदार का पैसों के हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा था। नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मुख्य कारण लेन-देन का विवाद ही सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया है जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About the Author