विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें और लेखन सामग्री करवाई उपलब्ध 

विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें और लेखन सामग्री करवाई उपलब्ध
 

सिरसा,

शिक्षा से कोई वंचित न रहे और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर उन्हें पढ़ाई करवाई जा रही है। इन केंद्रों में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लेखन सामग्री भी दी गई, ताकि वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें और अपनी शैक्षणिक क्षमता का विकास कर सकें। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जिले में विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें जीपीएस राम कॉलोनी सिरसा, बिज्जुवाली, मंडी कालांवाली में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवा कर उन्हें शिक्षा से जोड़ा गया है। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी अमित मनहर ने बताया कि विभाग का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। किसी भी कारण से स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे पढ़ना-लिखना सीखकर आगे की पढ़ाई के लिए तैयार हो सकें। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई का अवसर देने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles