सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में आयोजित किए गए योग एवं कल्याण कार्यक्रम - व्यायामशालाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को योग व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक सिरसा, 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से जिला के विभिन्न गांवों में योग एवं कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संबंधित गांवों की व्यायामशालाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों में गांवों के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों और शिक्षकों की सहभागिता रही। इस दौरान लोगों को योग के महत्व, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को निरोगी जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में आयोजित किए गए योग एवं कल्याण कार्यक्रम व्यायामशालाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को योग व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

सिरसा, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से जिला के विभिन्न गांवों में योग एवं कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संबंधित गांवों की व्यायामशालाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए गए।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों में गांवों के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों और शिक्षकों की सहभागिता रही। इस दौरान लोगों को योग के महत्व, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को निरोगी जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles