गांव शाहपुर बेगू में युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय तीसरे विशाल कबड्डी कप का बीते दिवस समापन हो गया।

गांव शाहपुर बेगू में युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय तीसरे विशाल कबड्डी कप का बीते दिवस समापन हो गया।
 

सिरसा।

10 और 11 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार रेड और दमदार डिफेंस के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ग्रामीणों में भी कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में कबड्डी ओपन मुकाबले में एक खिलाड़ी गांव से और दो खिलाड़ी बाहर से शामिल करने का प्रावधान रखा गया था। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 41 हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई। इसके अलावा बेस्ट रेडर और बेस्ट जाफी के लिए 5100-5100 रुपये के पुरस्कार रखे गए। प्रतियोगिता में 30, 45 और 55 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए गए।

समापन समारोह में हरियाणा युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। गांवों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।

मोहित शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए युवा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों की सराहना की।

इस अवसर पर भाईचारा वेलफेयर ट्रस्ट के उप प्रधान सरबजीत वड़ैच, समाजसेवी भजन कंबोज, अमन कंबोज, मोंटू कंबोज, शीलू बजाज ,कालू बजाज, खुशी सिद्धू, सुरेश कुमार, हरिकिशन कुमार, विक्रम वर्मा, आकाश वर्मा, कुलदीप कोच, जसविंदर सिंह, मन्नू सिंह, रैम्बो, विलजीत, दीप कुमार , कर्मवीर सिंह, जगदीश भाटिया, हरविंदर सिंह, मंगत नाडा, अहल चंद कंबोज,सोनू भाटी, रिषभ शर्मा, रावि शर्मा, गौतम शर्मा कमल भाट सहित अन्य आयोजक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles