Haryana Roadways: सोनीपत से गढ़गंगा के लिए स्पेशल बस शुरू, जानें टाइम-टेबल और पूरा रूट
सोनीपत: गंगा स्नान और धार्मिक यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के ब्रजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन (सोनीपत डिपो) की ओर से सीधी बस सेवा का शुरू की जा रही है। 'गढ़गंगा एक्सप्रेस' के नाम से चलने वाली ये बस सोनीपत से मेरठ होते हुए सीधे ब्रजघाट पहुंचेगी। जिससे यात्रियों को सहुलियत होगी।
बस का रूट हरियाणा रोडवेज की ये बस सोनीपत बस अड्डे से चलकर गौरीपुर, बागपत, मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर के रास्ते ब्रजघाट का सफर तय करेंगी। सीधी बस सेवा होने की वजह से यात्रियों को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।
सोनीपत से ब्रजघाट जाने का समय (सुबह)
- सोनीपत से प्रस्थान: सुबह 7:20 बजे
- बागपत: सुबह 8:30 बजे
- मेरठ: सुबह 9:30 बजे
- ब्रजघाट आगमन: सुबह लगभग 10:30 बजे
ब्रजघाट से वापसी का समय (दोपहर)
- ब्रजघाट से प्रस्थान: दोपहर 1:00 बजे
- गढ़मुक्तेश्वर: दोपहर 1:30 बजे
- मेरठ: दोपहर 2:00 बजे (इसके बाद बागपत और गौरीपुर होते हुए सोनीपत वापसी)
बता दें कि इस समय-सारणी के चलते श्रद्धालु सुबह ब्रजघाट पहुंचकर गंगा स्नान व पूजा-अर्चना करने के बाद उसी दिन दोपहर की बस से आसानी से अपने घर लौट सकते हैं।