Brezza की जिद में टूटी शादी! मनपसंद कार नहीं मिली तो पुलिसवाले ने मंडप से लौटाई बारात

सोनीपत। दहेज के लालच ने एक बार फिर दो परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है। शहर के गांधी नगर निवासी, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है, उस दूल्हे पर दहेज में ब्रेजा कार न मिलने के कारण रिश्ता तोड़ने और बात से मुकरने का आरोप लगा है।
 

<strong>सोनीपत।</strong> दहेज के लालच ने एक बार फिर दो परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है। शहर के गांधी नगर निवासी, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है, उस दूल्हे पर दहेज में ब्रेजा कार न मिलने के कारण रिश्ता तोड़ने और बात से मुकरने का आरोप लगा है।

दुल्हन पक्ष ने शादी की तैयारियों पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च कर दिए थे और 1200 मेहमानों के स्वागत का इंतजाम किया था। ऐन वक्त पर हुई इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पीड़ित पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

<strong>दिल्ली पुलिस में तैनात है दूल्हा</strong>

गोहाना के गांधी नगर निवासी युवक का रिश्ता करीब छह महीने पहले सोनीपत के राम नगर की एमए और जेबीटी पास युवती से तय हुआ था। युवक 12वीं पास है और दिल्ली पुलिस में सेवाएं दे रहा है। 19 नवंबर को गांधी नगर में दोनों की सगाई की रस्म धूमधाम से पूरी हुई थी।

दुल्हन के पिता ने दहेज में देने के लिए करीब नौ लाख रुपये की औरा कार बुक कराई थी। आरोप है कि सगाई के दौरान दूल्हे ने यह कहते हुए औरा कार लेने से मना कर दिया कि यह गाड़ी तो टैक्सी में चलती है और उसे दहेज में हर हाल में ब्रेजा कार ही चाहिए। कम समय के कारण नहीं हो सकी बुकिंग दूल्हे की जिद के आगे झुकते हुए दुल्हन के पिता ने आनन-फानन में आरा कार की बुकिंग रद करवा दी। शादी में महज एक दिन का समय बचा होने के कारण ब्रेजा गाड़ी की तत्काल बुकिंग संभव नहीं हो पाई। दुल्हन पक्ष का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर इंतजाम किए थे।

गाड़ी के अलावा दूल्हे, उसकी मां और भाई-भाभी को भी जेवर दिए जाने थे। मुरथल रोड स्थित एक वाटिका में 20 नवंबर को शादी का भव्य आयोजन रखा गया था, जहां 1200 मेहमानों के लिए भोजन तैयार था। दुल्हन के पिता का आरोप है कि शादी वाले दिन दूल्हा अपनी मां के साथ पहले सादे कपड़ों में वाटिका पहुंचा।

<strong>मंडपम तक पहुंच कर वापस ले गया बारात</strong>

जब वहां उसे अपनी मांग के मुताबिक ब्रेजा गाड़ी खड़ी नहीं मिली, तो वह भड़क गया और बिना शादी किए ही बरात को वापस गोहाना ले गया। इस घटना से आहत दुल्हन के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर दूल्हे और उसके स्वजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles