सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 137वां संस्करण सुना।
Aug 30, 2026, 17:11 IST
सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने रविवार को गुड़ मंडी स्थित पूर्व निगम पार्षद अतुल जैन के आवास पर बूथ नंबर 145 के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 137वां संस्करण सुना। विधायक निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम समाज में बेहतर काम करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाकर उन्हें पहचान देता है। इससे सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं के सराहनीय प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
