हरियाणा दिवस पर खेल महोत्सव 2.0 का धमाकेदार आगाज! 11 खेलों में होगा महासंग्राम, विजेता टीम को मिलेंगे ₹1 लाख कैश

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 'खेल महोत्सव 2.0' का आयोजन किया जा रहा है।

कलायत। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 'खेल महोत्सव 2.0' का आयोजन किया जा रहा है।

इस महोत्सव के तहत कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक्स और रस्साकशी समेत कुल 11 प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

हरियाणा दिवस से होगा आगाज, 16 दिसंबर को होगा समापन

इस खेल महोत्सव की शुरुआत 1 नवंबर (हरियाणा दिवस) से होगी। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा:

पहला चरण (1 से 20 नवंबर): विधानसभा स्तर पर मुकाबले आयोजित होंगे।

दूसरा चरण (7 से 16 दिसंबर): लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।

समापन: 16 दिसंबर को भव्य समापन समारोह होगा। प्रतियोगिताओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने सांसद नवीन जिंदल की रूपरेखा के अनुसार इस खेल महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया। इस दौरान राजीव राजपूत, रवींद्र धीमान, राममेहर शर्मा, सुशील पांचाल और तुषार ढांडा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में भारी-भरकम नकद पुरस्कार रखे गए हैं:

विधानसभा स्तर पर: विजेता टीम को 50,000 रुपये और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

लोकसभा स्तर पर: विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 50,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles