हरियाणा के 18 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट! आंधी के साथ बरसेंगे बादल, रहें सावधान
<strong>हिसार।</strong> हरियाणा में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज। आने वाले कुछ दिन तक तेज वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के मौसम विभाग द्वारा नौ जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं बारिश के अलर्ट के साथ ही अब मंडियों में पहुंची फसल पर भी खतरा बना हुआ है। क्योंकि सारी फसल खुले में पड़ी हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मानें तो मौसम में बदलाव के साथ ही हवाएं तेज हो रही हैं। इसी वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी अंतर हो सकता है।
पिछले दो दिन से तापमान में उछाल आया है लेकिन वर्षा होने से यह फिर से नीचे गिर सकता है। वहीं मंडियों में पड़ी फसल पर भी वर्षा का खतरा मंडरा सकता है।
<strong>ऑरेंज अलर्ट: </strong>पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत व रोहतक।
<strong>यलो अलर्ट:</strong> जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।
