हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारी बना HCS अधिकारी, पिता चलाते हैं किराना की दुकान

असफलता से सबक लेकर लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहने का जज्बा हो तो सफलता जरूर मिलती है। गांव किशनपुरा के सतवीर सिंहमार ने इसे सच कर दिखाया है। एग्रीकल्चर विभाग में ग्रुप डी के तहत फील्डमैन के पद पर कार्यरत सतवीर ने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेशभर में 49वां स्थान हासिल किया है।
 

<strong>ऐलनाबाद: </strong>असफलता से सबक लेकर लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहने का जज्बा हो तो सफलता जरूर मिलती है। गांव किशनपुरा के सतवीर सिंहमार ने इसे सच कर दिखाया है। एग्रीकल्चर विभाग में ग्रुप डी के तहत फील्डमैन के पद पर कार्यरत सतवीर ने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेशभर में 49वां स्थान हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने 2021-22 में यूपीएससी की परीक्षा भी दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी।

सतवीर सिंहमार गांव किशनपुरा निवासी राम सिंह सिंहमार के बेटे हैं। उनके पिता किरयाणा की दुकान चलाते हैं, जबकि माता हाउस वाइफ है। तीन भाई-बहनों में सतवीर के बड़े भाई विनोद कुमार पंचायत विभाग में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन लेक्चरर के पद पर भी हुआ है, लेकिन उन्होंने अभी तक उस पद पर ज्वाइन नहीं किया है। वहीं उनकी बहन शिक्षिका हैं।

<strong>- प्री और मेन्स से पहले ली छुट्टी, तैयारी पर किया फोकस</strong>

सतवीर के बड़े भाई विनोद कुमार ने बताया कि सतवीर ने एससीएस परीक्षा के प्री और मेन्स पेपर से पहले छुट्टियां लेकर तैयारी की थी। नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दिया। उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रदेशभर में 49वां स्थान हासिल किया। सतवीर की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों का कहना है कि सतवीर की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि असफलता के बाद भी प्रयास जारी रखे जाएं तो मंजिल हासिल की जा सकती है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles