अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

फैमिली च्वायस और भूना नाम से चल रहे दोनों ब्रांड, मसाले, भूने हुए स्नैक्स हैं खास

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में टीना ने हरियाणा पवेलियन में प्रदर्शित किए अपने उत्पाद

चंडीगढ़, 26 नवंबर – अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन में इस बार 23 वर्षीय युवा उद्यमी टीना जैन का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इतनी कम उम्र में दो ब्रांड खड़े कर चुकीं टीना जैन अपने स्टॉल पर मसाले और गुड़-चना प्रदर्शित कर रही हैं। मेले में आने वाले लोगों से उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने एक युवा उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है।

टीना जैन ने बताया कि करीब तीन साल पहले, जब वे 20 वर्ष की थीं, तब उनके मन में ब्रांड बनाने का विचार आया। उस समय उनके पिता मूंगफली ट्रेडिंग का काम करते थे। इसी पृष्ठभूमि के बीच परिवार में अपना ब्रांड लाने का विचार आया। तब उन्होंने मसाले, मूंगफली और गुड़ चने जैसे उत्पादों को ध्यान में रखकर ब्रांड की शुरूआत की। इसी सोच के साथ उन्होंने एफएसएससी (FSSC) वर्जन-6 लीड ऑडिटर का कोर्स किया और फूड सेफ्टी की बारीकियों को समझा। उन्होंने बताया कि इस पढ़ाई के बाद उन्हें साफ समझ आया कि पैकेट पर छपे लेबल और भीतर मौजूद उत्पाद के बीच काफी अंतर होता है। इसी अंतर को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने अपना ब्रांड लॉन्च किया।

पापा ने हर कदम पर साथ दिया

टीना जैन ने बताया कि उनके पिता ने इस सफर में पूरा सहयोग किया। उनके सहयोग से उन्होंने ग्रोसरी ब्रांड "फैमिली च्वाइस" की शुरुआत की। इसके बाद करीब एक महीने पहले उन्होंने रोस्टेड स्नैक्स का नया ब्रांड "भुना" लॉन्च किया। टीना जैन के अनुसार भुना की सबसे बड़ी पहचान यही है कि इसके स्नैक्स वास्तव में रोस्टेड हैं, केवल दावे तक सीमित नहीं। उन्होंने बताया कि ट्रेड फेयर में प्रदर्शनी के दौरान उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनके स्टॉल पर आने वाले लोग उत्पादों की गुणवत्ता को समझ रहे हैं, उसे पसंद कर रहे हैं और बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों तथा उनके उत्पादों के बीच का अंतर भी महसूस कर रहे हैं। अपनी सूझबूझ, सीखने की लगन और परिवार के सहयोग से टीना जैन ने यह साबित किया है कि उम्र नहीं, बल्कि सोच और मेहनत किसी भी उद्यम की नींव होती है। हरियाणा पवेलियन में उनका स्टॉल प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का उदाहरण बनकर उभरा है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles