हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के आवेदन का आज अंतिम दिन, राज्य व जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते है आवेदन

 
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के आवेदन का आज अंतिम दिन, राज्य व जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते है आवेदन

हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर, 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

डीसी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार यह योजना राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन सोसायटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा सरकारी स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारियों पर लागू होगी। इसके अतिरिक्त, हरियाणा कौशल रोजगार निगम, हारट्रोन, जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी अथवा आउटसोर्स नीति के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मी भी इसके पात्र होंगे। हालांकि, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख या संगठन प्रमुख को प्रस्तुत करेंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच और समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी अपनी सिफारिशों सहित इन्हें पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर अपलोड करेंगे। आवेदन अपलोड करने की अवधि 1 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

डीसी ने कहा कि योजना के अंतर्गत राज्य फ्लैगशिप पुरस्कारों के लिए आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिवों द्वारा अपलोड किए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार सभी पात्र कर्मचारियों के लिए खुले होंगे, जबकि जिला स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त नामांकनों को संबंधित इम्पावर्ड कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट करने के साथ-साथ उनकी जांच और मूल्यांकन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 का विस्तृत विवरण haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पोर्टल तथा मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट www.csharyana.gov पर उपलब्ध है।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

82 Articles

अटल हिंद (Atal Hind) भारत और दुनिया भर की सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य पाठकों को न केवल खबरों से अपडेट रखना है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों का सही और गहरा विश्लेषण प्रदान करना भी है।